वार्ड नंबर 32 से रश्मि राज उर्फ सैंकी के समर्थकों ने निकाला विजय जुलुस

Share This News

धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 32 से रश्मि राज उर्फ सैंकी राज ने 281 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल करने की खुशी में रविवार को वार्ड नंबर 32 के विभिन्न क्षेत्रों में समर्थक ने विजय जुलूस निकाला । इस दौरान निर्वाचित पार्षद सैंकी राज ने लोगों को प्यार, सहयोग एवं समर्थन के लिए नमन कर आशीर्वाद लिया। मटकुरिया के श्री श्री कामना नाथ हनुमान मंदिर के परिसर में उन्हें कार्यकर्ताओं,समर्थकों एवं वार्ड के लोगों के द्वारा विशाल फूलमाला पहना कर स्वागत सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटीं और एक दूसरे को गुलाल लगाकर रश्मि राज उर्फ सैंकी के जीत का जश्न मनाया। रश्मि राज ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 32 की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है, वे उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। विजय जुलुस के भ्रमण के दौरान वार्ड में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। विजय में सैंकी के पिता राजन कुमार, हर्ष,मुन्ना शाह, रवि गौर, भारत, कमल, एच गंगेसरिया, जीतू, योगेश जोशी, राकेश राम, मुकेश राम, एसके पांडे सुमित भारी संख्या में समर्थक थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment