आज ‘धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन’ (DDPTA) द्वारा होटल हाईवे इन, गोविंदपुर रोड में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह के द्वारा सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि साल भर शादियों और आयोजनों की आपाधापी में व्यस्त रहने वाले फोटोग्राफर साथियों के लिए यह दिन मानसिक सुकून और एकजुटता का प्रतीक है। एसोसिएशन का लक्ष्य केवल व्यावसायिक हित ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना भी है।
इस दौरान पारंपरिक फगुआ गीतों और स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में आगामी सत्र के लिए संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट