धनबाद में पतंग उड़ाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Share This News

धनबाद, 16 जनवरी 2025: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धनबाद के श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय (एसएसएलएनटी) में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन का संदेश देना था।

इस अवसर पर धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी. जनार्दनन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी. द्विवेदी और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री अरविंद कुमार सिंह ने शिक्षकों और छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

शपथ और बुकलेट का वितरण-::छात्रों और शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी बुकलेट वितरित की गई। साथ ही, सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

पतंग के माध्यम से संदेश-::कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में रणधीर वर्मा स्टेडियम में पतंग उड़ाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी. द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह और मोटरयान निरीक्षक श्री अभय कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ इस अनोखे माध्यम से जागरूकता फैलाई।

अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित-::इस कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक शुभम कुमार, हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी अधिकारी देवेंद्र कुमार और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

सड़क सुरक्षा का संदेश-::कार्यक्रम ने लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि यातायात नियमों का पालन न केवल उनकी सुरक्षा के लिए, बल्कि समाज में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी जरूरी है।

Leave a comment