धनबाद मेयर चुनाव: रवि बुंदेला ने हिल कॉलोनी में किया जनसंपर्क, “हीरा” पर वोट की अपील

Share This News

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने हिल कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान वार्ड संख्या 27 की पार्षद प्रत्याशी रूपा कुमारी ने भी उनका समर्थन करते हुए जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक बस ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही वार्डों में नाली, गली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को जीत के पहले 100 दिनों के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

रवि बुंदेला ने बताया कि उन्हें चुनाव आयोग द्वारा “हीरा” चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है और इसी चिह्न पर जनता से वोट देने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को होने वाले मतदान में धनबाद की जनता भारी संख्या में मतदान कर शहर के विकास के लिए सही नेतृत्व चुने।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया। चुनावी माहौल के बीच मेयर पद के प्रत्याशी लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

Leave a comment