पहला कदम विशेष दिव्यांग स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

Share This News

धनबाद:जगजीवन नगर स्थित नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम में सोमवार को मतदाता जागरूकता को लेकर एक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश देना था।
रैली में स्कूल के सभी शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं दिव्यांग बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह रैली पहला कदम स्कूल से लेकर जगजीवन नगर थाना होते हुए सांसद कार्यालय जगजीवन नगर धनबाद तक निकाली गई।
इस रैली का स्वागत सांसद प्रतिनिधि मिल्टन पार्थ जी भी ने किया।सभी ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहले मतदान, फिर जलपान, मतदान हमारा अधिकार जैसे नारों के साथ क्षेत्रवासियों को जागरूक किया।
की सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनका मतदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर स्कूल के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस प्रकार की रैलियां समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं और युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं।रैली का समापन स्कूल परिसर में किया गया, जहां सभी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
रैली से बाद स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों को मतदान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्हें ईवीएम मशीन के माध्यम से वोट डालने का तरीका, मतदाता पहचान पत्र का महत्व और गोपनीय मतदान की जानकारी दी गई। बच्चों ने प्रतीकात्मक रूप से मतदान कर अभ्यास किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

Leave a comment