हेलीवाल टीवीएस में इलेक्ट्रिकल व्हीकल ऑर्बिटर व एनटोर्क 150 की हुई लॉन्चिंग

Share This News

हेलीवाल टीवीएस के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 15 फरवरी तक विशेष ऑफर की घोषणा

धनबाद:मेमको मोड स्थित हेलीवाल टीवीएस एक साल पूरे होने के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए कुछ विशेष ऑफर्स लेकर आए है। यह एनिवर्सरी विक ऑफर 13 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। ऑफर्स में नई गाड़ी के खरीद पर Rs 1000/- तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसी के साथ एक्सेसरीज की खरीद में भी 15% तक का छूट मिल रहा है और ग्राहकों को एनिवर्सरी के मौके पर हर गाड़ी की खरीद पर स्पेशल गिफ्ट भी दिया जाएगा।वहीं सर्विस में ग्राहकों के लिए लेबर चार्जेस पर 20% तक की छूट दी गई है। स्पेयर्स पार्ट्स में 5% की छूट दिया जाएगा और गाड़ी का वाशिंग और पॉलिश पूरे विक फ्री रखा जाएगा।मौके पर शोरूम के संचालक रौनक हेलीवाल ने बताया कि शनिवार को शोरूम में टीवीएस की दो नई मॉडल्स का लॉन्चिंग भी किया गया। एक मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल है – ओर्बीटर और दूसरा व्हीकल एनटोर्क 150 है। उन्होंने यह भी बताया कि शोरूम ने अपने पहले साल अच्छा प्रदर्शन किया है और हजारों की संख्या में ग्राहकों से जुड़ा है और उम्मीद करते है कि आगे भी ग्राहकों का प्यार इसी प्रकार मिलता रहेगा।मौके पर गोविन्द हेलीवाल, सुरेश हेलीवाल, दिनेश हेलीवाल और कुछ खास ग्राहक और हेलीवाल टीवीएस का पूरी टीम उपस्थित थी।

Leave a comment