धनबाद :नगर निगम धनबाद में आनेवाले वार्ड संख्या 32 के पार्षद पद के प्रत्याशी राजीव रंजन ने गर्मी को देखते हुए अपने वार्ड क्षेत्र में जीत के बाद जलमिनार निर्माण कराने का भरोसा जनता को दे रहे हैं ताकि वार्ड 32 में पेयजल की समस्या का स्थाई तौर पर समाधान हो सके।उन्होंने बताया कि वार्ड में विद्युत शव दाह गृह का निर्माण कराना एवं लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को फिर से अस्तित्व में लाकर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु करना उनकी प्राथमिकता में है ताकि गरीब लोगों का इलाज हो सके.वार्ड 32 से 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस वार्ड में कुल बूथों की संख्या 16 है तथा मतदाताओं की संख्या 15 हजार से ज्यादा है।