नागरिकों के स्नेह और आशीर्वाद से मजबूत हुआ जनविश्वास
धनबाद:धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लोयाबाद स्थित अंबेडकर अकैडमी, हटिया बाजार, वार्ड संख्या–8 में मंगलवार को महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनसे समर्थन की अपील की। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि वे उन्हें पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएंगे।
जनता के स्नेह से मिला संबल और प्रेरणा
जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को साझा किया। महापौर प्रत्याशी ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि नगर निगम के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, जलनिकासी, सड़क और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। स्थानीय जनता द्वारा व्यक्त किया गया विश्वास उनके लिए संबल और प्रेरणा का स्रोत है।
बाबा चौहरमल से लिया आशीर्वाद
इस अवसर पर बबलू पासवान ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल का जीवन संघर्ष, न्याय और सामाजिक समानता का प्रतीक है, और उन्हीं मूल्यों को साथ लेकर वे धनबाद शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं।
महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा ने कहा कि लोयाबाद की जनता ने जो स्नेह, सम्मान और विश्वास दिया है, वह मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धनबाद को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जनहितैषी शहर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से वे लगातार आम नागरिकों से जुड़ रहे हैं और शहर को बेहतर बनाने के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।