सनी के नेतृव में आरएसपी कॉलेज के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग ने डीएसडब्ल्यू को अपना ज्ञापन सौंपा

Share This News

धनबाद मंगलवार को आरएसपी स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग ने डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सोपा और उनसे यह मांग की कि उनका जो सब्जेक्ट पहले कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस कम्युनिकेशन था विश्वविद्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड में उसे बदलकर इकोनॉमिक्स कर दिया गया है जिससे सारे बच्चों में एक असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है सारे बच्चे पहले ही कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस कम्युनिकेशन का इंटरनल एग्जाम अपने कॉलेज में दे चुके हैं और पूरे 6 माह तक उन्होंने इसी सब्जेक्ट के पढ़ाई की है जो विश्वविद्यालय के सिलेबस में उपलब्ध है और अचानक से विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड में इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट को जारी करने से सारे बच्चे बहुत परेशान है क्योंकि उन्होंने उसकी ना तो पढ़ाई की है और ना ही उन्होंने इसका इंटरनल एग्जाम दिया है तो इस स्थिति में सारे बच्चे या मांग करते हैं कि उनका सब्जेक्ट कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस कम्युनिकेशन रखा जाए

एन एस यू आई के महानगर अध्यक्ष सनी सिंह ने इस पूरे वार्ता की नेतृत्व की और विश्वविद्यालय प्रशासन को कहा कि इस प्रकार की त्रुटियां भूतकाल में भी बहुत हुई है जिससे हर बार छात्र-छात्रा में एक असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है वह पूरा सेमेस्टर किसी और सब्जेक्ट की पढ़ाई करते हैं उनके इंटरनल भी उसी सब्जेक्ट में हो जाता है और उसके बाद एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उनका सब्जेक्ट बदल दिया जाता है इसकी जिम्मेवारी ना ही कॉलेज प्रशासन लेता है और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन लेता है इस स्थिति में छात्र-छात्रा तो अपने भविष्य को अंधकार में महसूस करते हैं क्योंकि एडमिट कार्ड आने के बाद किसी भी नए सब्जेक्ट के तैयारी करना लगभग उनके लिए संभव हो जाता है विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज प्रशासन से बात करके जल्द से जल्द इस त्रुटि को सही करें वरना इस बार एन एस यू आई छात्र संगठन इस मामले को लेकर राज्य के महामहिम तथा एचआरडी मिनिस्ट्री को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी देने का काम करेगी अगर उसके बाद भी छात्र-छात्राओं का प्रॉब्लम का निधन नहीं हुआ तो वह विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध मोर्चा खुलने का भी काम करेगी

Leave a comment