धनबाद :बरनवाल युवा मंच महिला समिति धनबाद का वर्ष 2025 – 27 का चुनाव सुभद्रा विवाह वाटिका भुईफोड़ धनबाद में मंगलवार को चुनाव प्रवेक्षक भुनेश्वर प्रसाद बरनवाल एवं नागेन्द्र बरनवाल के देख रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव की तिथि पूर्व में ही घोषित था। जिसके चुनाव प्रवेक्षक भुनेश्वर प्रसाद बरनवाल,नागेन्द्र बरनवाल एवं समरेंद्र प्रसाद थे, जिसमें सभी कार्यकारिणी महिला सदस्यों को पूर्व में ही सूचना दे दिया गया था चुनाव से सभी नियम एवं शर्तों की अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष हेतु चुनाव में मात्र 3 लोगों का ही नॉमिनेशन आया था,लेकिन चुनाव के दिन भी चुनाव प्रवेक्षक भुनेश्वर प्रसाद बरनवाल जी ने उस दिन उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों (महिलाओं) से कहा कि कोई अन्य महिलाएं अगर आज भी आगे आकर इस चुनाव आना चाहती है तो अपना नाम इस चुनाव में दे, लेकिन कोई भी महिलाएं नॉमिनेशन नहीं दी तब भुनेश्वर प्रसाद बरनवाल ने सुनीता बरनवाल अध्यक्ष, रजनी बरनवाल सचिव,प्रतिभा कुमारी कोषाध्यक्ष जिनकी पहले ही अपना फॉर्म जमा कर चुके थे को निर्विरोध विजय घोषित किया। इनके नाम पर सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ अपनी सहमति प्रदान किया।तत्पश्चात् तीनों पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। युवा मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला समिति धनबाद समय समय पर हर कार्य को युवा मंच के साथ मिलकर करती रहती है।अध्यक्ष बरनवाल ने तीनों पदाधिकारियों को अविलंब अपनी कार्यसमिति टीम का गठन करने हेतु अनुरोध किया।जिसे तीनों पदाधिकारियों ने मिलकर उसी समय अपनी मजबूत टीम का गठन कर उपस्थित समूह एवं बरनवाल युवा मंच को प्रस्तुत किया जो निम्नलिखित प्रकार है।अध्यक्ष सुनीता बरनवाल,उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल,सचिव रजनी बरनवाल, सह सचिव श्वेता बरनवाल,कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी,सह कोषाध्यक्ष प्रियंका बरनवाल,सांस्कृतिक मंत्री रंजना बरनवाल,कार्यसमिति सदस्यों में
कंचन बरनवाल,सुषमा बरनवाल
सुनीता बरनवाल,लवली बरनवाल
कविता बरनवाल कार्मिक नगर,
ज्योति बरनवाल,सुमन बरनवाल
कांति बरनवाल,संगीता बरनवाल
कविता बरनवाल,खुशबू बरनवाल
सरिता बरनवाल बैंक कॉलोनी
ये सभी ब.यु.मं. महिला समिति धनबाद के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य हैं।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता बरनवाल ने चुनाव प्रवेक्षक,सभी उपस्थित बरनवाल परिवार एवं उपस्थित महिला कार्यकारिणी सदस्यों को धन्यवाद दिया कि आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा कर के मुझ पर जो यह जिम्मेवारी भरा यह पद दिए है उस पर हम खड़ा रह कर आप सभी के विश्वास को कायम रखने का भरपूर प्रयास करेंगे। अध्यक्ष सुनीता बरनवाल ने कहा कि ये कार्यसमिति सदस्यों का टीम हम जरूर बनाए है लेकिन इसके अलावे सभी कार्यकारिणी सदस्य भी हमारी टीम की स्ट्रेंथ है आप सभी का सहयोग समय समय पर मिलता रहेगा बहुत जल्द हम सभी एक आयोजन करेंगे जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में जल्द हर कार्य के संयोजक बना कर सभी की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
चुनाव प्रवेक्षक भुनेश्वर प्रसाद बरनवाल एवं नागेन्द्र बरनवाल ने सभी उपस्थित बरनवाल परिवार को धन्यवाद दिया एवं ब.यु.मं. महिला समिति धनबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं दिए।बरनवाल युवा मंच धनबाद के अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं दिया कि यह संस्था सामाजिक कार्य करते हुए अपने ऊंचाइयों पर जाए।