-नागेश्वर महतो के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब, घर-घर मिल रहा अपार स्नेह
धनबाद:
नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 29 में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। यहां से पार्षद पद के प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो को जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में उनके पहुँचते ही लोग नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।
-जनता का मिला ‘पारिवारिक’ प्रेम:
चुनाव प्रचार के दौरान एक खास दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां नागेश्वर महतो को मतदाता केवल एक प्रत्याशी के रूप में नहीं, बल्कि अपने घर के बेटे और भाई के रूप में देख रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं, तो वहीं युवा साथी गले लगाकर अपना समर्थन जता रहे हैं। वार्ड के कई घरों में लोग सप्पू महतो को सम्मान के साथ अपने घर के अंदर चाय के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जो क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और लोकप्रियता को दर्शाता है।
विकास के संकल्प के साथ ‘बल्ला’ छाप की अपील
क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद करते हुए नागेश्वर महतो ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 29 को समस्याओं से मुक्त करना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने लोगों के बीच जाकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया और बेहतर नागरिक सुविधाओं का भरोसा दिया। बताया कि आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। मैं वादा करता हूँ कि वार्ड का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
-23 फरवरी को क्रामंक संख्या 3 बल्ला छाप का मोहर लगाकर अपना आशीर्वाद दें:
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने समर्थकों और मतदाताओं से अपील की कि आगामी 23 फरवरी को मतदान केंद्र पर जाकर क्रमांक संख्या 3 पर अंकित ‘बल्ला छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएँ। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि वार्ड की गरिमा और भविष्य का चुनाव है। क्षेत्र में मिल रहे इस व्यापक समर्थन को देखते हुए विपक्षी खेमों में हलचल तेज हो गई है, जबकि सप्पू महतो के समर्थकों में जीत को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।