Breaking News

वार्ड 29 में नागेश्वर महतो का बढ़ा दबदबा, मिला यादव समाज का भारी समर्थन

Share This News

धनबाद: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 29 में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। पार्षद प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो के जनसंपर्क अभियान को क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान स्थिति तब और मजबूत हो गई जब यादव समाज ने सामूहिक रूप से नागेश्वर महतो को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नागेश्वर महतो एक शिक्षित, समझदार और ऊर्जावान युवा नेता हैं। उनके पार्षद बनने से क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलना निश्चित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नागेश्वर महतो में सेवा का जज्बा विरासत में मिला है; उनके पिता अरुण महतो (मुखिया जी) पिछले 40 वर्षों से समाज सेवा से जुड़े हैं, वहीं स्वयं नागेश्वर भी बीते 15 वर्षों से निरंतर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रियता की चर्चा करते हुए समर्थकों ने बताया कि आगामी महाशिवरात्रि पर भी वे विभिन्न शिवालयों में अपनी सेवा और सहयोग प्रदान करेंगे। जनसंपर्क के दौरान उमड़े जनसैलाब ने उन्हें तन, मन और धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। अंत में, समर्थकों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने वार्ड वासियों से अपील की कि आने वाली 23 फरवरी को क्रमांक संख्या 3 पर ‘बल्ला छाप’ पर मुहर लगाकर नागेश्वर महतो को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Leave a comment