धनबाद: शुक्रवार को हीरापुर हटिया मोड विवेकानंद चौक में पंचमुखी बजरंगबली का पांचवा स्थापना दिवस पर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आशीर्वाद लेने पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों में धर्म और संस्कार डालने, हनुमान चालीसा,रामायण और भागवत जैसी कथाओं का पाठ नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित करना, सनातन मूल्यों को समझाने की अति आवश्यकता है फलस्वरुप वर्तमान और भविष्य में युवाओं का सनातन धर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा और वे पश्चिमी संस्कृति को त्यागेंगे। स्थापना दिवस में उदय प्रताप सिंह के साथ गुड्डू, बादल, अनुपम शरण,रवि अजय पंडित समेत अन्य भक्तजन साथ थे।