एनएचएआई तोपचांची के क्षतिग्रस्त भंवरदाहा बांकापुल के मरम्मत की मांग

Share This News

तोपचांची : – राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचएआई पर तोपचांची के भंवरदाहा बांकापुल, इस बार अच्छी बरसात की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है।वही महरू महतो का निर्माणाधीन मकान व उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हुआ है।बांकापुल को जीर्णोद्वार करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड अंचला अधिकारी तोपचांची,थानाप्रभारी तोपचांची,उपायुक्त धनबाद,एनएचएआई पदाधिकारी धनबाद काड़रा, रीजनल पदाधिकारी एन एच ए आई रांची, विधायक टुण्डी, सांसद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित करते हुए गुहार लगाई गई है।वहीं आजसू नेता सदानंद महतो ने कहा कि बांकापुल दुमदुमी पंचायत के जीटी रोड पर महत्वपूर्ण पल है।इस पुल पर रोज हजारों गाड़ियां दौड़ती है।इसे शीघ्र मरम्मत करने की आवश्यकता है ताकि बड़ी घटनाएं को रोका जा सके।

Leave a comment