धनबाद: नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शशिकांत पांडेय मेमोरियल टूर्नामेंट, लोदना कोलियरी नंबर-16, भागा, बस्ता कोला पहाड़ी कोलियरी, चांदमारी वार्ड नंबर-34 तथा सिंदरी क्षेत्र का दौरा किया।
जनसंपर्क के क्रम में इंदु सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करना उनका लक्ष्य है।
इस अवसर पर उनके समर्थक एवं स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया और कई स्थानों पर बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।