मटकुरिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का मिलन समारोह संपन्न

Share This News

धनबाद: गुरुवार को धनबाद मटकुरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स ने हर वर्ष की भांति मिलन समारोह का आयोजन सनराइज कंपलेक्स, मटकुरिया में किया गया। जिसमें चेंबर के अध्यक्ष दिनेश हेलीवाल व अन्य पदाधिकारीओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष दिनेश हेलीवाल ने कहा मटकुरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अलावा बैंक मोड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, डीएमडीए अन्य चैंबर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यों को भी हम हर वर्ष इस मिलन सभा में आमंत्रित कर स्वागत सम्मान देते हैं। इस आयोजन से आपसी एकता व मेलजोल बढ़ती है। नगर निगम चुनाव के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मटकुरिया चेंबर के सभी सदस्य कर्मठ एवं निष्ठावान उम्मीदवार चुनेगी और सर्वसम्मति से निर्णय लेकर चेंबर का सारा वोट एकमत होकर उसी उम्मीदवार को जाएगा, इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी। साथ ही मिलन समारोह की बैठक में व्यापार से संबंधित चर्चा हुई जिसमें कस्टमर का रुझान बैंकमोड़,मटकुरिया साइड भी बढ़ाने के ऊपर बातचीत हुई।जिसमें धनबाद की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने से व्यापारियों का व्यवसाय और अच्छा होगा मटकुरिया चेंबर के मिलन समारोह में दिनेश हेलीवाल अध्यक्ष,
हरीश गंगवानी,दिलीप सुबूकी,
सुशील सांवरिया,सुशील पटवारी, राहुल अग्रवाल, सुभाष लिख्मणिया, प्रभात सुरोलिया, प्रमोद गोयल,सुरेंद्र अरोड़ा, आशीष केजरीवाल,महेंद्र अग्रवाल, विजय बरनवाल,संदीप मुखर्जी, मनोज गोयल, प्रकाश चौधरी, रामावतार राजगढ़िया,सोनू पंकज केडिया,आर बी गोयल, सुरेश अग्रवाल,कृष्ण अग्रवाल, राजेश गुप्ता,सीताराम हेलीवाल, सचिन हेलीवाल,और शहर के काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment