नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को महापौर पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। वहीं वार्ड 1 से वार्ड 55 तक 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
मंगलवार को वार्ड 1 से 5 के 5, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 8, वार्ड 16 से 20 के 4, वार्ड 21 से 25 के 1, वार्ड 26 से 30 के 2, वार्ड 31 से 35 के 8, वार्ड 36 से 40 के 8, वार्ड 41 से 45 के 11, वार्ड 46 से 50 के 11 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
महापौर के पद के लिए मंगलवार तक कुल 46 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि वार्ड पार्षद के पद के लिए 652 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें वार्ड 1 से 5 तक के 69, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 50, वार्ड 16 से 20 के 41, वार्ड 21 से 25 के 47, वार्ड 26 से 30 के 65, वार्ड 31 से 35 के 52, वार्ड 36 से 40 के 43, वार्ड 41 से 45 के 46, वार्ड 46 से 50 के 77 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 78 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है। प्रत्याशी अपना नामांकन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। 5 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। 6 फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।