इनर व्हील क्लब धनबाद माइलस्टोन ने भारतीय समाचार पत्र दिवस पर पत्रकारों को नमन किया

Share This News

धनबाद:इनर व्हील क्लब धनबाद माइलस्टोन  क्लब  द्वारा भारतीय समाचार पत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने समाज के प्रति प्रेस की जिम्मेदारी को अहम्  बताते हुए प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।  समाचार पत्र के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।  दैनिक जीवन में समाचार पत्र के योगदान की सराहना की गयी।संस्था के प्रवक्ता ने कहा समाज समाचार पत्र लोकतंत्र की आवाज है इस जीवंत पर निष्पक्ष बनाए रखने के लिए देश के सभी संपादकों, को पत्रकारों मीडिया कर्मियों को नमन कर हार्दिक धन्यवाद दी। इनरव्हील क्लब धनबाद माइलस्टोन द्वारा प्रतिवर्ष नेशनल न्यूज़पेपर डे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष लीना झा, उपाध्यक्ष रेनू कौशल, सचिव ऋतु श्रीवास्तव, आइएसओ.गीता चौबे, ऊषा सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a comment