दिव्यांग बच्चों ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति से गूंज उठा पहला कदम परिसर

Share This News

धनबाद :नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल पहला कदम में 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। पहला कदम संस्था द्वारा संचालित दिव्य ज्योति जनरल स्टोर के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग बच्चों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है इस पहल से कई दिव्यांग बच्चे आज आत्मनिर्भर बनकर समाज के मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर धनबाद के कई स्थानो पर ध्वजारोहण किया गया और आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने आसपास के 18 वर्ष से ऊपर दिव्यांग बच्चों को इस योजना से जोड़े पहला कदम एक ऐसी संस्था है जहां दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा व प्रशिक्षण दिया जाता है यहां होटल मैनेजमेंट और कंप्यूटर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा हैं।100% जाँब भी दिया जा रहा है जगजीवन नगर स्थित नई उड़ान कैफे में भी ध्वजारोहण किया गया यह कैफे झारखंड का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जो धनबाद में स्थित है जिसे दिव्यांग बच्चे स्वयं चला रहे हैं यहां से स्वादिष्ट व्यंजन स्विग्गी और जोमैटो के माध्यम से भी आर्डर किया जा सकता है।कार्यक्रम में मुकेश सिंह, मौसम सिंह, कुमार अभिषेक, मनोज मालकर, नितेश कुमार, ऋषभ राज कश्यप, राजेश कुमार, मोहन साह, स्कूल की सचिव अनिता अग्रवाल, सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल, समस्त शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया।दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नेत्रहीन छात्रा राफिया परवीन ने मंच पर खड़े होकर देशभक्ति से ओतप्रोत चार पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं। उनकी मधुर आवाज़ और आत्मविश्वास ने पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने मनमोहक नृत्य कि प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर बच्चों ने तिरंगे की शान झुकने न देंगे का संकल्प लेते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए गए। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।देश के नाम जो अपना सब कुछ कर दे, वही सच्चा वीर कहलाए।

Leave a comment