एरिया-10 की एंटी एसटी परियोजना विवाद पर जेएमएम नेता हरीश सिंह की प्रेस वार्ता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Share This News

धनबाद जिले के झरिया स्थित बीसीसीएल एरिया संख्या-10 के अंतर्गत एंटी एसटी विभागीय परियोजना में हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को बरामुडी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जे एम एम नेता हरीश सिंह ने लाल बाबू सिंह और कुंभनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोल कर्मियों के साथ जिस तरह मारपीट की गई, वह निंदनीय है और सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जैसा है। हरीश सिंह ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए।

Leave a comment