महिला नेतृत्व वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

Share This News

आज दिनांक- 21.01.2026 को रेलवे सभागार, धनबाद में महिला नेतृत्व वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन  पर जिला स्तरीय कार्यशाला  का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में  45 महिला उद्यमी  ने भाग लिया ।

सर्वप्रथम श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद  द्वारा महिला नेतृत्व वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन प्किया गया एवं विस्तृत जानकारी दी गयी । उन्होंने  जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार यथा-पी०एम०एफ०एम०ई०/पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन  को बढ़ावा देना है ।

मुख्य अतिथि के रूप में आकांक्षा सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी , अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र , आईआईटी (आईएसएम) ,धनबाद / चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला / अमित कुमार , अग्रणी जिला प्रबंधक / प्रबीन कुमार , डाक निरीक्षक / अविनाश चंद्रा , निदेशक , ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान / कृष्ण परमानिक , जिला प्रबंधक उद्यम, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी / श्री जियाउल अंसारी , जिला कल्याण पदाधिकारी / अभिषेक मिश्रा , जिला कृषि पदाधिकारी / साधना कुमारी , जिला बाल संरक्षण अधिकारी /  श्री आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक  / श्रीमति कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं  प्रखंड उद्यमी समन्वयक,  जिला उद्योग केन्द्र, ईशा कुमारी, कंसल्टेंट/ अदिति कुमारी, कंसल्टेंट जिडको उपस्थित थे।

Leave a comment