उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषकों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को कृषि यंत्रों का वितरण तथा अनुदान पर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के कार्यान्वयन हेतु बैठक आयोजित

Share This News

आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में राज्य योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषकों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को कृषि यंत्रों का वितरण योजना अन्तर्गत पम्पसेट, मिनी ट्रेक्टर के कार्यान्वयन तथा अनुदान पर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के कार्यान्वयन हेतु प्राप्त आवेदन की सूची का अनुमोदन हेतु बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने सभी योजनाओं में प्राप्त आवेदन की सूची के 10 प्रतिशत का भौतिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश समिति के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि भौतिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अनुमोदन की स्वीकृति दी जाएगी।

मौके पर एडीएम सप्लाई, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment