प्री बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन 97% से अधिक रही छात्रों की उपस्थिति

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन जिले की स्कूलों में औसत 97% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। जबकि पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढांगी में 100% छात्र उपस्थित रहे।

वहीं धनबाद प्राण जीवन एकेडमी, राजकीयकृत उच्च विद्यालय सालुकचपड़ा, शिवाजी प्लस टू उच्च विद्यालय बेनागोड़िया, मिल्लत हाई स्कूल धनबाद, खालसा हाई स्कूल धनबाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर में 99% छात्र उपस्थित रहे।

जबकि उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मैरानवटांड पूर्वी टुंडी में 98.5 प्रतिशत, उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल कोला कुसमा में 97.5%, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाघमारा में 98%, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह में 96%, प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर में 95%, राज प्लस टू उच्च विद्यालय झरिया में 95% से अधिक छात्र उपस्थित थे।

उपायुक्त के निर्देशानुसार परीक्षा के बाद सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियाँ चेक की गईं। साथ ही टॉपर के नंबर डिसप्ले बोर्ड पर दर्शायें गए। इसके अलावा छात्रों के साथ प्री-बोर्ड प्रश्न पत्र पर चर्चा की गई। जबकि अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों द्वारा फोन करके ट्रैक किया गया और परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा गया। वहीं एसएमसी और पीटीएम में रिजल्ट पर चर्चा की गई। छात्रों से उनका फीडबैक लिया गया।

प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन अब 20 जनवरी, 21 जनवरी व 22 जनवरी को किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Leave a comment