उपायुक्त ने ओल्ड एज होम में रहने वाले वृद्धजनों के लिए हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई है :नौसाद

Share This News

धनबाद:सबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम में शांति वक्ता डॉ.प्रेम रावत का शांति एवं मानवता का वीडियो प्रोग्राम प्रोजेक्टर के माध्यम से वृद्धजनों को दिखाया दिखाया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा प्रेम रावत की लिखी हुई पुस्तक स्वयं की आवाज लालमणि वृद्ध सेवा सह संचालक ओल्ड एज होम के नौशाद गद्दी को आश्रम के संचालक नौशाद गाड़ी को उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए भेंट की गई। इस मौके पर नौशाद गद्दी ने धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन का काफी आभार व्यक्त करते हुए कहा की में उनके द्वारा ओल्ड एज होम में हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सभी वृद्धजन काफी खुश है।जिसके लिए आश्रम के समस्त वृद्धजन उनको कोटि-कोटि धन्यवाद देते रहते हैं। साथ ही डॉ. प्रेम रावत संस्था को अध्यक्ष नौशाद गद्दी,लालमणि आश्रम के कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर, सचिव डॉक्टर डी शरण, सुरेंद्र यादव व विजय सिन्हा की ओर के लिए शांतिमय कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद दिया गया।

Leave a comment