दिनांक 18.01.26 को हावड़ा-आनंद विहार स्टेशनों के मध्य नई अमृत भारत उद्धघाटन स्पेशल का किया गया परिचालन |

Share This News

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 18.01.26 को माननीय सांसद श्री ढुलू महतो एवं माननीय विधायक श्री राज सिन्हा द्वारा धनबाद स्टेशन पर, माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण द्वारा ने.सु.च.बोस गोमो स्टेशन पर तथा माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं माननीय विधायक श्री जयराम कुमार महतो द्वारा पारसनाथ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्धघाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथिगण सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे l
दिनांक 22.01.26 से हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को गाड़ी संख्या 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस एवं दिनांक 24.01.26 से आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को गाड़ी संख्या 13066 आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा l

Leave a comment