18 जनवरी को 101 जोड़ो के विवाह को लेकर गोल्फ ग्राउंड में किया गया भूमि पूजन: प्रदीप सिंह

Share This News

13 जनवरी को सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा आगामी 18 जनवरी को 101 जोड़ो का विवाह गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद में होने जा रही है ।उसी के निमित्त मंगलवार को गोल्फ ग्राउण्ड में भूमि पूजन किया गया। सर्वप्रथम आज भूमि पूजन के लिए मुख्य जजमान के लिए उपेन्द्र सिंह सह पत्नी सरिता सिंह और समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सह पत्नी जया सिंह के साथ पूजन एवं हवन की गई। तत्पश्चात आज सभी जोडो को शादी का जोडा वितरण किया गया । अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार 12 वें वर्ष 101 जोडे का विवाह सभी धर्मो से जुड़े बालिग लड़के एवं बालिग लड़कियों का किया जायेगा। भूमि पूजन के पश्चात गोल्फ ग्राउण्ड में पंडाल मंच मंडप आदी बनाने शुरू कर दी गई है।16 जनवरी को शाम 6 बजे से समिति के द्वारा माता की चौकी जागरण का आयोजन की गई है।
17 जनवरी को आशाए महिला ग्रुप के द्वारा सुबह 10 बजे से विवाह स्थल में ही ब्लड डोनेशन कैप लगाए जा रहे है।
तत्पश्चात शाम में मेहन्दी और संगीत का कार्यक्रम किया जायेगा।
18 जनवरी को सुबह 10 बजे से विवाह के लिए बारात जयमाला और शादी की तैयारी बडे ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।आज के पूजन कार्यक्रम में शामिल समिती के सभी सदस्यगण और समस्त महिला विंग की सदस्य द्वारा सभी जोडे को वस्त्र वितरण किया गया।

Leave a comment