फैमिली मीट में कुड़मी समाज का शहर में भवन निर्माण करने का लिया निर्णय ‌

Share This News

धनबाद:कुड़मी एम्पलाइज एंड सेल्फ एम्पलाइज ट्रस्ट के तत्वावधान में आठ लेन, बाईपास हीरक रोड स्थित गीता रानी मैरेज हाल में फैमिली मीट का आयोजन किया गया। इसमें कुड़मी समाज के महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग बढ़ चढ़कर शामिल हुए। सभी लोगों से समाज की मजबूती के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करने के साथ हर एक स्तर से योगदान देने की बात कही। इसके अलावा कुड़मी समाज का शहर में एक भवन निर्माण करने का जोर दिया गया। ट्रस्ट के सदस्य सह जेएलकेएम नेता शक्ति नाथ महतो ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाले दिनों में कुर्मी समाज को शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक रूप से मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अरुण कुमार महतो व संचालन संतोष महतो, अशोक महतो ने किया। मौके पर गोपाल महतो, राकेश महतो, सुमन महतो, गणेश महतो, प्रकाश महतो, अरविंद महतो, महादेव महतो, पूर्व पार्षद गणपत महतो आदि मौजूद थे।

Leave a comment