झारखंड बांग्ला संघर्ष समिति ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जयंती

Share This News

धनबाद :झारखंड बांग्ला संघर्ष समिति ने सिटी सेंटर स्थित स्वामी विवेकानंद का जयंती मनाया। सर्वप्रथम उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। समिति के जिला अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि 39 वर्ष के संक्षिप्त जीवन काल में स्वामी विवेकानंद जो काम कर गए वह आने वाले अनेक शताब्दियों तक युवा वर्ग का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 30 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवाया , वह केवल संत नहीं थे, एक महान देशभक्त, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी थे।उनके विचार युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्राट चौधरी, कल्याण भट्टाचार्य,सुशोभन चक्रवर्ती, जयदीप बनर्जी, राणा चट्टराज, राजू प्रमाणिक, मिंटू दास,समीर मंडल,दिनेश मंडल, दिनेश कुमार, चंदन सिंह, अनिल कुमार, आदि को शामिल थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment