धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम” के तत्वावधान में रविवार को उम्मीद–26 कार्यक्रम का भव्य आयोजन आईआईटी आईएसएम धनबाद, झारखंड में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान की भारतीय साइन लैंग्वेज में प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने समावेशी समाज का सशक्त संदेश दिया। इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत झारखंडी लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज कुमार, डीएसडब्ल्यू आईएसएम प्रोफेसर एस.के. गुप्ता, उम्मीद एनजीओ के प्रतिनिधि जयंत, तथा सीएसएम हेड साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उम्मीद–26 जैसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं और समाज में समानता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं “पहला कदम” स्कूल के प्रयासों को प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उम्मीद–26 ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन, सहयोग और अवसर मिलने पर हर बच्चा आगे बढ़ सकता है।इस अवसर पर पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को समाज के सामने लाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ये बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट