Sparx डांस फिटनेस योगा सेंटर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा

Share This News

धनबाद: Sparx डांस फिटनेस योगा सेंटर में क्रिसमस का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर व कोरियोग्राफर की ओर से बच्चों के लिए कई मनोरंजक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश-खरोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा केक काटकर की गई, जिसके साथ ही क्रिसमस सेलिब्रेशन का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

समारोह के अंत में सेंटर की ओर से सभी बच्चों को उपहार दिए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। Sparx डांस फिटनेस योगा सेंटर में आयोजित यह क्रिसमस समारोह बच्चों के लिए यादगार बन गया और उत्सव का माहौल पूरी तरह खुशनुमा रहा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment