धनबाद: SNMMCH में केक काटकर शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई

Share This News

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) परिसर में गुरुवार को केक काट और शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा उनकी जयंती मनाई जयंती गई। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जेएमएम के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड के महान नेता थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अलग राज्य स्थापित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनकी जयंती पर केक काटा और वहां मौजूद तमाम पार्टी के नेताओ को केक खिला कर और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखीसोरेन और नेता मनु आलम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। शहीद निर्मल महतो झारखंड के अग्रणी नेता थे। झारखंड राज्य की दर्जा दिलाने में उनकी अहम भूमिका थी। आज उनकी प्रेरणा स्रोत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता काम कर रहे हैं और झारखंड का विकास कर रहे हैं।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a comment