रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से, दिनांक 18.12.2025 से पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए 100 चयनित ट्रेनों में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन प्रणाली लागू की जा रही है।
इस व्यवस्था के अंतर्गत पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करते समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करने के पश्चात ही टिकट जारी किया जाएगा। इस पहल से तत्काल टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा।
रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि पीआरएस काउंटर पर टिकट बुकिंग के समय अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि ओटीपी आधारित सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
