रांची (RANCHI): प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को भारत सरकार द्वारा सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके पत्रकारिता जीवन की उपलब्धि है, बल्कि संस्थान की परंपरा को भी आगे बढ़ाती है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रभात खबर के ही पूर्व प्रधान संपादक हरिवंश वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति जैसे संवैधानिक पद पर कार्यरत हैं।
यह तथ्य दर्शाता है कि प्रभात खबर ने समय-समय पर ऐसे संपादक देश को दिए हैं, जिन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी अहम योगदान निभाया है। आशुतोष चतुर्वेदी की यह नई भूमिका सूचना के अधिकार, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
चतुर्वेदी के सूचना आयुक्त बनाए जाने की खबर से धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। धनबाद कोयलांचल के सामाजिक संगठन (धकोकस) के जिलाध्यक्ष मुरारी तांती ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।