धनबाद जिले के नियोजनालय, सिंदरी (धनबाद) द्वारा  ऑफिसर्स क्लब,रोहड़ाबाँध में आयोजित किया गया एकदिवसीय रोजगार मेला।

Share This News

आज दिनांक 09.12.2025 (मंगलवार) को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में  नियोजनालय, सिंदरी (धनबाद) द्वारा ऑफिसर्स क्लब, रोहड़ाबाँध, सिंदरी  में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मेला में कुल 24 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें UPCOUNTRY VEHICE PVT LTD., VOLVO, TOUCAN RESEARCH AND DEVELOPMENT, DOZCO INDIA PVT. LTD., AADHYA HR SOLUTION PVT. LTD., L & T CONSTRUCTION, CENTRAL INSTITUTE OF PETROCHEMICALS ENGINEERING & TECHNOLOGY (CIPET), PREJHA FOUNDATION, RANCHI एवं अन्य कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिला |

बताते चले की इस रोजगार मेले में 55 अभ्यार्थियों को शॉटलिस्ट एवं कुल 164 अभ्यर्थियों को चयनित कर सुनहरा अवसर प्रदान किया गया। जिससे वे अपने कैरियर को एक नई दिशा प्रदान कर सकें। रोजगार तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए नियोजनालय एक नई दिशा दिखा रही है, जिसमें अलग-अलग योग्यताधारी रोजगार मेला के जरिए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नियोजन पदाधिकारी, सिंदरी-सह- सहायक निदेशक (नियोजन), धनबाद,  श्रीमती पदमा कुमारी के द्वारा बताया गया कि नियोजनालय, सिंदरी  (धनबाद) द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती कैम्प का आयोजन कर निबंधित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं ,रोजगार के अवसर से जुड़ने हेतु स्थानीय उम्मीदवार रोजगार पोर्टल https://jharniyojan.jharkhand.gov.in में अपना निबंधन स्वयं अथवा नियोजनालय, सिंदरी  में उपस्थित होकर कर सकते है।

मौके पर  श्रीमती पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, सिंदरी -सह- सहायक निदेशक (नियोजन), धनबाद, श्री विनोद कुमार, नियोजन पदाधिकारी, कुमारधुबी, श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्री सूरज कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक, श्री प्रशान्त गोयल, श्री विवेक कुमार साव, श्री संजय साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment