Breaking News

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार”

Share This News

“सेवा का अधिकार सप्ताह”

नगर निगम ने लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया बर्थ सर्टिफिकेट

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के आलोक में आयोजित “सेवा का अधिकार सप्ताह” के क्रम में आज धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सं.–17 में आयोजित शिविर के दौरान श्रीमती सिम्मी खातून द्वारा अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त आवेदन का समुचित परीक्षण एवं अभिलेखों के मिलान उपरांत सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा सुधार किए गए जन्म प्रमाण पत्र आवेदनकर्ता को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया गया।

इसी क्रम में वार्ड सं.–22 (स्टील गेट कैंप) में भी एक महिला द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र में सुधार संबंधी आवेदन का परीक्षण एवं दस्तावेज़ सत्यापन करते हुए, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन उपरांत प्रमाण पत्र ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया गया।

साथ ही जिले के विभिन्न पंचायत एवं वार्डों में आयोजित शिविरों में भी ऑन द स्पॉट कई प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment