Breaking News

झारखंड में पारा लुढ़का 10 डिग्री तक, जानें किस जिले में सबसे कड़ाके की ठंड दर्ज हुई…

Share This News

झारखंड(JHARKHAND): राज्य में सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे तेज होने लगा है। 20 नवंबर को झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान औसतन 31.4 डिग्री के आसपास रहा। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बीते 24 घंटों में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और आगामी दिनों में भी बारिश की कोई सम्भावना नहीं दिख रही है।

गुमला सबसे ठंडा जिला – तापमान 10°C

राजधानी रांची में दिन का तापमान 27°C और रात का तापमान हिनू स्टेशन पर 12.9°C रिकॉर्ड किया गया।
पूरे राज्य में सबसे ज्यादा ठंड गुमला में महसूस हुई, जहाँ पारा 10°C तक लुढ़क गया।

कई जिलों में तापमान गिरा, कुछ में मामूली बढ़ोतरी

जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो थर्मल में तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई।
वहीं चाईबासा में दिन का तापमान 2.4°C बढ़ा, लेकिन रात का तापमान 1.6°C कम हुआ।

अधिकतम तापमान (दिन का)

  • जमशेदपुर – 29.3°C
  • डालटेनगंज – 29°C
  • बोकारो थर्मल – 27.5°C
  • चाईबासा – 31.4°C

न्यूनतम तापमान (रात का)

  • जमशेदपुर – 14.7°C
  • डालटेनगंज – 12.6°C
  • बोकारो थर्मल – 13.6°C
  • चाईबासा – 14.2°C

रांची में सबसे कम विज़िबिलिटी

राज्यभर में सबसे कम दृश्यता रांची में 1500 मीटर दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हवाएँ लगातार सक्रिय हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment