


■07 प्रखण्डों से प्राप्त 15 विद्यालय के प्रस्तावों में से 05 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण की स्वीकृति।
■शेष 10 विद्यालयों के प्रस्तावों की पुनः जांच के बाद अगली बैठक में विचार का निर्णय।
आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला माध्यमिक शिक्षा समिति(विद्यालय उत्क्रमण) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखण्डों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान कुल 07 प्रखण्डों से 15 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। जिसमें समीक्षा पश्चात् 05 विद्यालयों मध्य विद्यालय मुनिडीह प्रोजेक्ट (धनबाद), मध्य विद्यालय कालाडाबर (गोविंदपुर), मध्य विद्यालय छोटाजमुआ (गोविंदपुर), उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड़ (टुंडी) तथा मध्य विद्यालय मैथन एरिया नंबर 6 (निरसा) — को उत्क्रमण के लिए अनुमोदित किया गया।
वही शेष 10 विद्यालयों को मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण पुनः जांचोपरांत अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में माननीय विधायक टुंडी, माननीय विधायक, सिंदरी, माननीय विधायक, निरसा, माननीय विधायक, झरिया, उप विकास आयुक्त, DRDA निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहें।