Breaking News

बेटियों के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु उपायुक्त के समक्ष किया गया एमओयू हस्ताक्षरित

Share This News

आज दिनांक 11.11. 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के समक्ष 50 विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 एवं 50 विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 की अध्यनरत बच्चियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

इस एमओयू में बच्चों के लिए तीन माह का प्रशिक्षण निश्चित किया गया है। 3 महीने में कुल 36 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। एम ओ यू पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं ओलंपिक संघ के सचिव ने हस्ताक्षर किए। इस योजना से लगभग 7000 बच्चियों को लाभ मिलेगा।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ मीतू सिन्हा, ओलंपिक संघ के सचिव श्री रंजीत केसरी कोषाध्यक्ष और ताइक्वांडो संघ के लक्ष्मीकांत सिन्हा मौजूद रहें।

Leave a comment