धनबाद: संस्कार भारती द्वारा परिवार मिलन समारोह का आयोजन, भारतीय संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

Share This News

धनबाद, 29 दिसंबर 2024: साहित्य और कला को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने कतरास के भटमुरना स्थित शिव काली मंदिर प्रांगण में परिवार मिलन समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया। यह आयोजन संस्कार भारती धनबाद महानगर और बोकारो महानगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना था, जिसे शास्त्रीय संगीत, भजन, नृत्य और मध्यान्ह भोजन के माध्यम से एक मधुर परिवेश में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में बोकारो और धनबाद के कई ख्याति प्राप्त और उभरते कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयश्री, लक्ष्मी, नाहिद, रिमझिम, समृद्धि और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रंजना जी ने अपने समूह गायन से सभी का दिल जीता।

बीबीएमकेयू इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘अंतरनाद’ की तबला वादन विजेता रेशमा प्रजापति और बाल तबला वादक रिशान सेनगुप्ता ने धमाकेदार एकल प्रस्तुति दी। लबोनी दत्ता, दूरदर्शन के कलाकार मधुरेश वर्मा, उभरते कलाकार कुषाण सेनगुप्ता और ऋषिता सेनगुप्ता ने संगीत और वाद्य यंत्रों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

बाल कलाकार अरण्यश्री, ऋषभ और दीपिका ने धमाकेदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं।संगत में तबला वादक करुणामय मुखर्जी, भास्कर रंजन दे और बासुदेव चक्रवर्ती ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संयोजन बरनाली गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के चित्रकला संयोजक सरोज मिश्रा, नृत्य कला संयोजक रजनी पाढ़ी, संगीत संयोजक मधुरेश वर्मा, सह-संगीत संयोजक ब्रह्मानंद दसोंदी, महानगर मंत्री संजय सेनगुप्ता और अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गायन और मधुरेश वर्मा की घोषणा के साथ हुआ। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति और कला की धरोहर को सहेजने और बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Leave a comment