धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर —
गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गों की अब खैर नहीं!
धनबाद पुलिस ने गैंग्स ऑफ वासेपुर इलाके में आज सुबह 4 बजे से बड़ी छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वासेपुर, शमशेर नगर और आरा मोड़ इलाकों में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी CCR, डीएसपी विधि व्यवस्था समेत कई थानों की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुटी हुई है।
छापेमारी लगातार पाँच घंटे से भी अधिक समय से जारी है।
हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक छापेमारी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है,
लेकिन सुबह-सुबह सायरन की आवाज़ और पुलिस की हलचल से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
धनबाद से — कुसुम न्यूज़ की रिपोर्ट।