आज दिनांक 31.10.25 को धनबाद मंडल में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा को सशक्त बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करें, अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करें तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपना योगदान दें। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद से रेलवे स्टेडियम, धनबाद तक रवाना किया गया। इस अवसर पर मंडल अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

