Breaking News

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आईसीटीसी के काउंसलर को बल्ड बैंक शहीद निर्मल महतो चिकत्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में किया गया प्रतिनियुक्त

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शहीद निर्मल महतो चिकत्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में दो आईसीटीसी के काउंसलर को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो की दिनांक 28.10.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के द्वारा शहीद निर्मल महतो चिकत्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उपायुक्त द्वारा 2 आईसीटीसी के काउंसलर को बल्ड बैंक शहीद निर्मल महतो चिकत्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिए थे, जिसके आलोक में सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा ने आईसीटीसी के काउंसलर को प्रतिनियुक्त किया।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि ब्लड बैंक में काउंसलर नहीं हैं, जिससे रक्तदाताओं को आवश्यक परामर्श नहीं मिल रहा है। अब ब्लड बैंक में आईसीटीसी के काउंसलर की नियुक्ति कर दी गई है जिससे कार्य में सहूलियत होगी।

Leave a comment