धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, विचार गोष्ठी का आयोजन

Share This News

धनबाद। आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने गांधी जी और शास्त्री जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उनके जीवन और विचारों पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अहिंसा और कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए देश को आज़ादी दिलाई। वे केवल नेता ही नहीं बल्कि युगपुरुष थे।”

श्री सिंह ने आगे कहा कि “लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनके प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ ने देश में किसानों और सैनिकों के महत्व को रेखांकित किया।”

इस अवसर पर विचार गोष्ठी को प्रभात शुरू लिया, गुड्डू खान, शैलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, मंटू दास, बबलू दास, कामता पासवान, अजय कुमार पांडे, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र दुसाध, मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment