केंद्र सरकार के क्रियाकलाप से देश की युवा हतोत्साहित हैं-पप्पु कुमार तिवारी

Share This News

धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पु कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लाखों-लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन देकर सिर्फ और सिर्फ उन्हें छलने का काम किया हैं!
भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है,जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोज़गार का सुहावना अवसर देना लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती – वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है,नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है,हर परीक्षाओं में पेपर लीक और हर बत्ती में भ्रष्टाचार की सैकड़ो कहानियों से जुड़ी रहती है।
आगे उन्होंने कहा कि देश का युवा मेहनत करता है,सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है। लेकिन मोदी जी सिर्फ़ और सिर्फ अपनी PR, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और चंद पूंजीपतियों,अरबपतियों के मुनाफे पहुचाने में व्यस्त हैं।
युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है पर देश में अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा मोदी सरकार के चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुका है,देश की युवाओं की अब असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। देश में जब तक चुनाव में वोट चोरी होते रहेंगे,तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।
मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें दिगभर्मित करने का काम कर रही है,देश की युवा मोदी सरकार के क्रियाकलाप से चिंतित एवं हतोत्साहित है,अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे,न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment