धनबाद में नवरात्रि महोत्सव, छात्राओं ने किया शक्ति पूजन

Share This News

नवरात्रि के पावन अवसर पर कॉलेज परिसर में विशेष दुर्गोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से शक्ति की उपासना की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। असुर और अधर्म के नाश के लिए मां दुर्गा की उपासना की जाती है और यह हमें सत्य, साहस और शक्ति का संदेश देती है। आज के कार्यक्रम में खास तौर पर भारत के महान कलाकार और गायक भूपेन हजारिका को भी याद किया गया। आयोजकों ने बताया कि भूपेन हजारिका का प्रसिद्ध गीत “गंगा बहती हो क्यों” भारतीय संस्कृति और हमारी नदियों के महत्व को दर्शाता है। इस गीत से छात्राओं को यह समझाने की कोशिश की गई कि संगीत और संस्कृति समाज को जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं को मंच प्रदान किया गया ताकि वे अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने ला सकें। आयोजकों ने कहा कि कॉलेज का यह प्रांगण और आसमान दोनों ही छात्रों का है, और इसी सोच के साथ छात्राओं को स्वतंत्र रूप से अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। छात्राओं के उत्साह को देखकर आयोजकों ने कहा कि इस उमंग और ऊर्जा ने पूरे कार्यक्रम को सफल बना दिया। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर इस आयोजन ने सभी को नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा दी।

Leave a comment