भारतीय रेल की अमृत भारत योजना के तहत आज दिनांक 20.09.2025 को पूर्व मध्य रेल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोनपुर मंडल के हाजीपुर स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, तथा केंद्रीय विद्यालय, सोनपुर में निबंध , चित्रकला (पेंटिंग) और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह आयोजन न केवल रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु था, बल्कि भारतीय रेल के भविष्य की दिशा, यात्री सुविधाओं के विकास, और पर्यावरणीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं।
निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों में ढालते हुए भारतीय रेल अमृत भारत ट्रेन जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वही निबंध लेखन के माध्यम से रेलवे के आधुनिकीकरण, यात्री अनुभव, सुरक्षा, और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इन रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि भारतीय रेल केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और जनसहभागिता का प्रतीक बन चुकी है।
वही दूसरे चरण में हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्टेशन मास्टर श्री कुमार राकेश रंजन, टीटीई एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अमृत भारत एक्स्प्रेस ट्रेन से जुड़े संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने न केवल सही उत्तर दिए, बल्कि टीम भावना, तत्परता, और ज्ञान की गहराई का भी परिचय दिया।
इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर में विद्यार्थियों के बीच अमृत भारत ट्रेन विषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में स्कूल के विद्यार्थियों के बीच अमृत भारत ट्रेन को लेकर उनकी उत्सुकता को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे उच्च माध्यमिक स्कूल दानापुर में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सब ने पेंटिंग बनाई एवं निबंध लिखकर अपनी योग्यता प्रदर्शित की। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः हर्ष राज, आकाश कुमार एवं स्नेहा कुमारी को तथा पेंटिंग कंपटीशन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमशः सुशांत कुमार गौरव कुमार एवं सोहम राज को मिला।
यह प्रतियोगिता बच्चो एवं कर्मचारियों के बीच ज्ञानवर्धन, सक्रिय सहभागिता, और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सफल रही। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल रचनात्मकता और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक भारतीय रेल के निर्माण में सामूहिक योगदान को भी प्रेरित करती हैं।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
