Breaking News

मंडल रेल प्रबंधक ने राजभाषा पखवाड़ा 2025 के शुभारंभ के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी।

Share This News

आज दिनांक 15.09.25 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा 2025 (दिनांक 15.09.25 से 26.09.25 तक) के शुभारंभ के अवसर पर ‘राजभाषा संकल्प’ समारोह मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा समारोह में धनबाद मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयी। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कहा गया कि हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप, संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर अपना सारा काम-काज हिंदी में करें । इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। दिनांक 15.09.25 से 26.09.25 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2025 के क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण-प्रारूप लेखन, राजभाषा क्विज तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता सम्मिलित होंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुल 06 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार तथा तीन प्रेरणा पुरस्कार शामिल हैं।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment