गया से दिल्ली/आनंद विहार के मध्यचलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Share This News

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । यात्रियों की मांग एवं इस ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए इनके परिचालन अवधि में निम्नानुसार विस्तार किया जा रहा है :-

  1. गाड़ी सं. 03697 गया-दिल्ली स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब गया से 23.08.2025 से 15.09.2025 तक रविवार एवं गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जाएगी ।
  2. गाड़ी सं. 03698 दिल्ली-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 24.08.2025 से 16.09.2025 तक सोमवार एवं शुक्रवार छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जाएगी ।
  3. गाड़ी सं. 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में 01 फेरे का विस्तार करते हुए इसे गया से 24.08.2025 को (रविवार) भी चलायी जाएगी ।
  4. गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में 01 फेरे का विस्तार करते हुए इसे आनंद विहार से 25.08.2025 को (सोमवार) भी चलायी जाएगी

संवाददाता – गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment