धनबाद, 15 अगस्त।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसआईआर–सिंफर स्टाफ क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल खिलाड़ियों को चार टीमों—Team-A, Team-B, Team-C एवं Team-D—में विभाजित किया गया।
निर्धारित नियमों के अनुसार मैच 10-10 मिनट का खेला गया। रोमांचक मुकाबलों के बीच Team-C ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि Team-B उपविजेता रही।
इस अवसर पर सीएसआईआर–सिंफर के निदेशक प्रो. अरविन्द कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना (Sportsmanship) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. जे.के. पांडे (मुख्य वैज्ञानिक), डॉ. एम.पी. राय (मुख्य वैज्ञानिक), श्री एस.एस. मंडल (प्रशासन नियंत्रक), डॉ. रितेश कुमार (वरिष्ठ वैज्ञानिक) तथा श्री कुमार राहुल (प्रशासन नियंत्रक) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और खेल भावना को जीवन का अभिन्न अंग बताया।
प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच आपसी सहयोग, खेल भावना एवं उत्साहवर्धन को प्रोत्साहित करना था।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री आनंद सिंह, श्री आकाश कुमार कर्ण, श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय, श्री संजीव वर्मा, श्री बैजू कुमार, श्री गौरव रघुवंशी, श्री अभिषेक महतो एवं श्री सौरभ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट
