धनबाद, 19 दिसंबर 2024: शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन की निदेशक डॉ. पूजा को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रसार में शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं।
22 नवंबर को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली विधानसभापति रामनिवास गोयल द्वारा उन्हें भारत विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके काम की सराहना करते हुए कहा गया कि डॉ. पूजा ने भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक शिक्षा के प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड 2024 में बिहार और झारखंड में 400 घंटे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण देने के लिए डॉ. पूजा को विशेष सम्मान मिला।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।वेस्ट बंगाल सरकार ने शिशु वाटिका और शिक्षा पर उनके शोध के लिए पुरस्कार से नवाजा।इंटरनेशनल इमीनेंस अवार्ड 2024 और यूथ लीडरशिप इन द वर्ल्ड का सम्मान उन्हें गुरुग्राम के होटल लेमन ट्री में दिया गया।
7 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान नई दिल्ली में लिंगायत इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा अभिनेता गजेंद्र चौहान के हाथों उन्हें मिला।
डॉ. पूजा को 11 जनवरी 2025 को ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन, अमेरिका द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 23 मार्च 2025 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें विकसित भारत 2047 अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
डॉ. पूजा ने कहा कि ये सम्मान उनके द्वारा भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कठोर परिश्रम और समर्पण का प्रमाण हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने संस्थान और शिक्षकों को दिया।
उनके कार्यों ने धनबाद के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है और उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।